मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
लातेहार, अगस्त 10 -- लातेहार, संवाददाता। एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में बीते माह जिले में घटित महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन, इडीएआर एंट्री, मालखाना प्रभार तथा सीइआरआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग की समीक्षा की गई। एसपी ने गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीइआरआर पोर्टल का अधिकतम उपयोग करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पिछले माह में घटित हत्या, लूट, दुष्कर्म, पॉक्सो एवं यूडी कांडों में गिरफ्तारी तथा मामलों के उद्भेदन के लिए पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों की गहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.