सराईकेला, जून 14 -- खरसावां। प्रखंड के गीतिलता और देवली स्थित शिव मंदिरों में रविवार को जागरण देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सोमवार को मनाए जाने वाले मासंत परब के उपलक्ष्य में यहां मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भोले बाबा की भक्ति में लीन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की रात को जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय छऊ मंडली की ओर से मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत किए गए जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। गीतिलता मंदिर में सोमवार को विधि-विधान के साथ भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, मेले में आंगुन माडा और रजनी फुड़ा कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे。 यह भी पढ़ें- वार्षिक छऊ नृत्य और मेला का आयोजन, कलाकारों ने बिखेरी मनमोहक छटामासंत परब का उत्सव मासंत परब (संक्रांति) के अवसर पर बड़ाब...