माशिसं ने बैठक में शिक्षक विधायक चुनाव की बनाई रणनीति
मऊ, जुलाई 26 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, मऊ की जनपदीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गाजीपुर तिराहा स्थित एक सभागार में संपन्न हुई। बैठक में आगामी शिक्षक विधायक (एमएलसी) चुनाव की रणनीति पर विस्तृत एवं गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी बूथ संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मतदाता सूची के आधार पर प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करेंगे। साथ ही उन्हें संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं चुनावी रणनीतियों से अवगत कराते हुए अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह एवं मंडलीय अध्यक्ष शैलेश सिंह ने संगठन की भूमिका, चुनावी दिशा एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.