पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) के शिष्ट मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर पांच जून को दिए गए मांग पत्र पर विचार विमर्श किया। इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- माशिसं ने डीआईटोएस से समस्याओं के समाधान की उठाई मांगमांग पत्र पर चर्चा माशिसं के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, जहानाबाद इंटर कॉलेज जहानाबाद से प्रधानाचार्य रोहतास कुमार, सेवानिवृत प्रवक्ता/ तदर्थ प्रधानाचार्य ओम प्रकाश वर्मा ने डीआईओएस से पांच जून को दिए गए मांग पत्र पर चर्चा की। महंगाई भत्ते के अवशेष, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बिलसंडा के शिक्षक सत्यपाल के नवंबर माह का वेतन तथा आयकर संबंधी प्रकरण देखने के लिए चार्टर्ड अकाउंट की नियुक्ति पर चर्चा की गईं। डीआईओएस ने बताया कि सभी बिंदुओं पर कार्रवाई चल रही ...