फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का वार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला संरक्षक तरुण कुमार प्रधानाचार्य के अध्यक्षता में एवं प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, प्रदेश आय-व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष अटेवा राकेश सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार को चुना गया। उपाध्यक्ष नीलम गौतम, पंकज, महामंत्री दिनेश कुमार सैनी, आय व्यय निरीक्षक राम बाबू मौर्य आदि महत्वपूर्ण पदों पर योग्य एवं सक्रिय शिक्षकों का चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...