कानपुर, अक्टूबर 13 -- यूनाइटेड चैम्पियंस लीग (यूसीएल) में खेले गए मुकाबलों में माइटी मावेरिक्स, रेंजर्स, एस्पायर और टी-केयर टाइटंस की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की। लॉर्ड्स ग्राउंड, पालिका ग्राउंड और कानपुर साउथ ए मैदान पर खेले गए इन मैचों में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ऑफ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में माइटी मावेरिक्स ने सुविधा ट्रैवल्स को चार विकेट से हराया। सुविधा ट्रैवल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से बंटी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव सचान ने तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी मावेरिक्स ने अर्पित अवस्थी (26 रन नाबाद), रोहित धवन (25 रन) और गौरव सचान (21 रन) की पारियों की मदद से 23.3 ओवर में जीत प्राप्त की। लॉर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.