अररिया, मार्च 31 -- अररिया, वरीय संवाददाता उत्क्रमित मावि मालद्वार पलासी के चार छात्र-छात्रा ने 91 प्रतिशत से उपर अंक लाकर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। यह जानकारी प्रधानाध्यापक विपीन कुमार, संकुल समन्वयक विकास कुमार विश्वास व शिक्षक संजीव कुमार विश्वास ने दी। बताया कि 97 प्रतिशत अंक लाकर सुमित कुमार यादव जहां प्रदेश स्तर पर छठा स्थान व जिला टापर बना वहीं इसी स्कूल के छात्र मनीष कुमार 93.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टाप 10 में अपना स्थान बनाया। पीयूष आनंद ने 92.80 तो साक्षी कुमारी ने 91.20 प्रतिशत अंक हासिल की। इसी तरह विवेक कुमार को 88, धीरज कुमार को 86.6, कृति कुमारी को 85.2, पीयूष कुमार विश्वास को 85, तनूजा कुमारी 84, शिवम कुमारी 82.6, नेहा भारती 81.6 व सुमन कुमार मंडल को 81 प्रतिशत अंक हासिल हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.