बुलंदशहर, फरवरी 28 -- होली पर्व के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय टीम ने खानपुर के गांव में छापेमारी कर दूध, मावा, वनस्पति के पांच नमूने भरे हैं। सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देश पर एवं डीएम के आदेशानुसार विभाग की टीम ने शुक्रवार रात को तहसील स्याना के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव गिनौरा नगली में मावा भट्टियों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भूपेंद्र राघव के यहां से मावा का एक नमूना तथा वनस्पति का एक नमूना, कुल दो नमूने संग्रहित किए गए। वहीं विजेंद्र पुत्र हरस्वरूप के प्रतिष्ठान से मावा, घी एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर के एक-एक नमूने, कुल तीन नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल पांच नमूने जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला क...