लखनऊ, मार्च 29 -- रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में सीएएल मावरिक्स, सीएएल जायंट्स, सीएएल ऑरेंज और नियोन ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किया। दिन का सबसे धमाकेदार प्रदर्शन सीएएल मावरिक्स का रहा, जिसने सीएएल किंग्स को 178 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। मावरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 326 रनों का पहाड़ खड़ा किया। इस पारी के मुख्य आ कर्षण मोहम्मद फैसल रहे, जिन्होंने शानदार 102 रनों का शतक जड़ा, जबकि शौर्यवीर सिंह ने 92 रनों की आतिशी पारी खेली। जवाब में सीएएल किंग्स की टीम 22.4 ओवरों में मात्र 148 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी में शास्वत ने तीन, जबकि आयुष और सोहम ने दो-दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।एक अन्य मैच में सीएएल जायंट्स ने सीएएल इंपीरियल्स को 19 रनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.