लखनऊ, अप्रैल 23 -- माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खुले परिसर में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मसीढ़ा रतन गांव निवासी पीड़िता रिंकी ने बताया कि वह शुरू से ही सीएचसी में इलाज करा रही थीं। बुधवार को भी महिला चिकित्सक के पास गईं। डॉक्टर ने कहा कि बच्चा पेट में उल्टा है। इसे लखनऊ के किसी अस्पताल में ले जाओ। प्रसूता के पति रिंकू कस्बे से ऑटो लेने चले गए। प्रसूता व उसकी सास परिसर में पेड़ के नीचे बैठ गईं। कुछ देर बाद प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने लगी। पति के ऑटो लेकर सीएचसी पहुंचने से पहली ही गर्भवती ने पेड़ के नीचे बच्चे को जन्म दे दिया। यह देख सीएचसी में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी प्रसूता को अंदर लाने का दबाव बनाने लगा। प्रसूता की नाराज सास बड़े अधिकारियों से बात करने पर अड़ी रही। डॉक्टरों व दूसरे तीमारदारों के समझाने पर वार्ड में बहू को लेकर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.