सुल्तानपुर, सितम्बर 10 -- कूरेभार, संवाददाता। असम से सरिया लादकर लखनऊ जा रहे ट्रक को चालक द्वारा कथित रूप से रास्ते में ही बेच देने और फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ट्रक स्वामी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। सुलतानपुर नगर के पलटन बाजार निवासी नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके मामा अमित कुमार सिंघानिया, निवासी इंदिरा नगर, भूतनाथ, लखनऊ के नाम से ट्रक है। उक्त ट्रक असम से सरिया लादकर लखनऊ आ रहा था। आरोप है कि ट्रक के समय से गंतव्य तक न पहुंचने पर जानकारी करने पर पता चला कि सुलतानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र में चालक ने कथित रूप से ट्रक को चोरी से किसी अन्य व्यक्ति के हाथ बेच दिया और स्वयं फरार हो गया। ट्रक चालक के गायब होने से वाहन...