अलीगढ़, अगस्त 13 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शासन ने माल वाहक वाहनों में कांवड़ यात्रियों के आवागमन पर रोक लगा दी है। अब ऐसे वाहनों पर संभागीय परिवहन विभाग की नजर रहेगी। अक्सर विभिन्न स्थानों से ट्रैक्टर, मेटाडोर और अन्य मालवाहक वाहनों में भरकर कांवड़िए आते दिख ही जाते हैं।

परिवहन विभाग के निर्देश परिवहन आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिलों के आरटीओ को निर्देश जारी कर मालवाहक वाहनों में यात्रियों के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने को कहा है। संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को प्रमुख मार्गों और कांवड़ यात्रा से जुड़े क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान यदि किसी मालवाहक वाहन में कांवड़ यात्री सवार पाए जाते हैं तो नियमान...