माल वाहक वाहनों का बिना कारण न करें चालान
बांदा, जून 4 -- बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने गुरुवार को सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों से कहा कि औद्योगिक क्षेत्र व उद्योगों में बिजली, पानी, सड़क जैसी किसी तरह की समस्या की शिकायत न मिले। बांदा में निष्प्रयोज्य बिजली के खंभों को 20 जून तक हटवाएं। हरियाणा, बिहार एवं अन्य राज्यों में पंजीकृत मालवाहक वाहनों का बिना उचित कारण चालान न किया जाए। परिवहन व्यवस्था को उद्योग एवं व्यापार हितैषी बनाया जाए। कहा कि औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा निवेश संवर्धन के लिएउद्यमियों को पारदर्शी, सरल एवं सुगम प्रशासनिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित चारों जिलों के संबंधित विभागों के अधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.