कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- माल ढोने वाले वाहनों पर सवारियां बैठाना अब महंगा पड़ेगा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर जिले भर की पुलिस ने इस अवैध प्रथा के खिलाफ एक साथ कार्रवाई शुरू की है। अभियान के पहले ही दिन शनिवार की शाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 माल वाहकों पर सख्त कार्रवाई की गई। 10 पिकअप, दो ट्रैक्टर सीज कर दिए गए। छह ऑटो भी ओवरलोड में सीज की गई। छह पिकअप का चालान किया गया। पुलिस टीमों ने माल वाहकों पर बैठकर यात्रा करने वाले लोगों को जागरूक किया और उन्हें खतरे से अवगत कराया। मंझनपुर, सैनी, करारी, पश्चिम शरीरा, सराय अकिल, पइंसा आदि थानों की पुलिस ने अलग-अलग टीमों के माध्यम से यह अभियान चलाया। गौरतलब है कि जि...