कौशाम्बी, जुलाई 25 -- सैनी थाना क्षेत्र के केन कनवार गांव निवासी व्यास त्रिपाठी ने बताया कि तीन जुलाई की सुबह वह अपनी पत्नी रुचि को लेकर यूपी टेट की परीक्षा दिलाने जा रहा था। अजुहा में खड़े होकर साधन का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार माल वाहक ने उसे व उसकी बीवी को टक्कर मार दी थी। पीड़ित के मुताबिक, हादसे में पत्नी रुचि का पैर टूट गया था। इलाज कराने के बाद शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...