अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- अल्मोड़ा। नगर के लोगों को इन दिनों पेट्रोल डीजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। माल रोड में स्थित एक पम्प में सुधारीकरण का कार्य चलने से ईंधन नहीं मिल रहा है। वहीं, गुरुवार सुबह ही जिला अस्पताल के पास स्थित पम्प में ईंधन खत्म हो गया। ईंधन खत्म होने पर वाहन चालकों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। लोगों ने पांडेखोला स्थित पम्प की दौड़ लगाई। पूरा लोड पांडेखोला स्थित पम्प पर ही पड़ने से वाहनों का जमावड़ा लग गया। पम्प पर ईंधन के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। यह भी पढ़ें- शहर के आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप बुधवार को ड्राई हो गये। पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो से पंप तक ईंधन की आपूर्ति लंबित होने से यह समस्या हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.