अल्मोड़ा, मार्च 6 -- नगर की माल रोड का जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। केमू स्टेशन से शिखर तिराहे तक लगातार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शुक्रवार को सड़क पर वाहनों का दबाव अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहा। साथ ही यात्रियों की संख्या भी ज्यादा रही। इससे दिन भर जाम लगने का सिलसिला जारी रहा। यातायात जवानों को व्यवस्था ठीक करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...