माल रोड पर घूम रहे आवारा पशु बन रहे दुर्घटनाओं का कारण
देहरादून, अप्रैल 28 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी में आगामी दिनों में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है लेकिन शहर में घूम रहे आवारा पशु दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी है और सड़कों की हालत खराब है।पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा दो बार संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक भी ली जा चुकी है लेकिन बैठक में लिए निर्णयो पर धरातल पर कहीं भी सुधार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था, सड़कों की दुर्दशा, जाम की समस्या, सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में लगे दुपहिया, चौपहिया वाहन, निर्धारित समय के बाद माल रोड पर घूम रहे टैक्सी वाहनों के साथ ही लोडर व माल वाहक वाहनों पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लग पाया। समस्याओं के कारण पर्यटक खासी परेशान नजर आ रहे हैं। निवासी कुलदीप ने कहा कि माल रोड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.