माल रोड किनारे से दोपहर तक नहीं उठा कूड़ा
नैनीताल, जून 3 -- नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर शहर की सफाई व्यवस्था पर दाग लगा रहे हैं। बुधवार को दोपहर तक माल रोड किनारे कचरे के ढेर लगे रहे।सफाई कर्मियों की ओर से माल रोड में सफाई कर एकत्रित किया गया कूड़ा दोपहर तक भी सड़क पर हो पड़ा रहा। नैनीझील की सफाई कर निकाला गए कचरे के ढेर भी दिनभर सड़क किनारे से नहीं उठे। एक तरफ जहां नगरपालिका महीने भर से लगातार सफाई अभियान चला रही है, वहीं माल रोड जैसे मुख्य स्थान पर दोपहर तक सफाई न हो पाना कई तरह के सवाल खड़े करता है। पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पालिका के एक कर्मचारी के निधन के चलते कई कर्मचारी उनके घर सांत्वना के लिए गए हुए थे। जिस कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हुहै। सभी जगह से कूड़ा हटवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.