गोड्डा, जून 25 -- पथरगामा प्रतिनिधि : पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल रामपुर नेशनल हाईवे के समीप गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में साथ चल रही एक भैंस की भी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार माल निस्तारा निवासी सुबोध यादव (पिता- अखिलेश्वर यादव) अपने जीजा रूपेश यादव के साथ भैंस लेकर पैदल दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बेलूडीह गांव जा रहे थे। इसी दौरान माल रामपुर एनएच के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. मोहन पासवान ने रूपेश यादव (26 वर्ष), पिता-...