लखनऊ, सितम्बर 22 -- माल में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सालेहनगर गांव निवासी सतनाम से 27 अक्तूबर 2025 को सुभाषिनी (21) का विवाह हुआ था। सोमवार रात सभी को भोजन परोसने के बाद सुभाषिनी अपने कमरे में चली गई। सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। ससुरालीजनों ने पुलिस को सूचना दी। माल पुलिस ने दरवाजा तोड़कर विवाहिता का शव फंदे से उतारा। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

रोजाना दिए जाते थे ताने अऊमऊ गांव निवासी अंजनी कुमार ने बताया कि मेरी दत्तक पुत्री सुभाषिनी का विवाह सालेहनगर गांव के सतनाम से हुआ था। अंजनी का...