फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रोडवेज बस से महिला के पार किए गए जेवर के मामले में पुलिस को एक शातिर की तलाश है जिसके कब्जे में सोने चांदी के जेवरात हैं। पुलिस एक आरोपित से पूछताछ कर रही है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शमसाबाद थाने के कलुआपुर सानी गांव निवासी उमादेवी ने कादरीगेट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि 29 जून की दोपहर एक बजे वह रोडवेज अड्डे से बस में बैठकर अपने मायके सवायजपुर जा रही थी तभी दो अज्ञात लोगों ने उसका बैग रोडवेज बस पर चढ़ाया और पीछे रख दिया। कहा कि आप आगे की सीट पर बैठ जाये। इस पर मै अपने दोनों बेटों के साथ सीट पर बैठ गयी। इस बीच पीछे बैग में कुंडा तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण और 25 हजार की नगदी के अलावा अन्य सामान पार ...