देवघर, सितम्बर 12 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। पूर्वी रेलवे ने चालू वित्त वर्ष में माल ढुलाई के जरिए कमाई का दमदार प्रदर्शन किया है। 31 अगस्त तक रेलवे ने माल ढुलाई से 3 करोड़ 95 लाख 64 हजार रुपए का राजस्व हासिल किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 3,651.56 करोड़ रुपए की तुलना में 304.83 करोड़ रुपए अधिक है। माल ढुलाई से होने वाली आय में 8.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, माल लदान भी 39.76 मिलियन टन से बढ़कर 41.62 मिलियन टन पहुंच गया। इसमें 1.85 मिलियन टन यानी 4.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। लदान की तुलना में राजस्व वृद्धि की रफ्तार करीब दोगुनी रही, जो रेलवे की माल ढुलाई से बढ़ती कमाई को दर्शाती है।

कोयला ढुलाई का महत्वपूर्ण योगदान पूर्वी रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के नेतृत्व में हासिल उपलब्धि में कोयला ढुलाई कमाई का सबसे बड़ा आधार...