माल ढुलाई में आसनसोल मंडल की बड़ी छलांग, आय 24.70% बढ़ी
देवघर, सितम्बर 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि माल ढुलाई के क्षेत्र में आसनसोल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया है। 31 अगस्त तक मंडल के माल लदान में पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.45 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, माल आय में 24.70 फीसदी का उछाल आया है। अगस्त तक मंडल ने 23.7834 मिलियन टन माल का लदान किया, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 21.5324 मिलियन टन था। इस तरह 2.2510 मिलियन टन अधिक माल का लदान हुआ है। माल आय के मामले में भी रेल मंडल ने उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 1,924.70 करोड़ रुपए की आय हुई थी, जो इस वर्ष बढ़कर 2,400.02 करोड़ रुपए हो गई। माल ढुलाई से रेलवे की कमाई में 475.32 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है。 यह भी पढ़ें- झारखंड के लिए नई माल ढुलाई की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.