लखनऊ, अगस्त 5 -- उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में बुधवार को रेलवे और व्यापारियों संग हुई बैठक में माल टर्मिनलों को और बेहतर बनाने सहित वहां सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी लंबित मांगों को रखा, जिसे दूर करने का आश्वासन दिया गया। एडीआरएम नीलिमा सिंह की अध्यक्षता में मंडल के विभिन्न माल टर्मिनलों और माल साइडिंगों से जुड़े औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सीनियर डीसीएम (माल) प्रशांत कुमार, सीनियर डीओएम रजनीश कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में फूलपुर, गौरीगंज, टांडा, ऊंचाहार, अमौसी, जैतीपुर, कुंदनगंज और सिंदुरवा के माल टर्मिनलों से जुड़े प्रमुख उद्योगों और व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खाद, सीमेंट, पेट्रोलियम और ...