बदायूं, अप्रैल 21 -- बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर सोमवार रात एक पेड़ अचानक टूटकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के समय पास से गुजर रही बारात बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। माल गोदाम रोड पर अचानक एक पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरते ही उसकी चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए राहगीरों को दूर किया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों को कोई चोट नहीं आई। यह भी पढ़ें- प्रतापपुर पथ के बीच कुकुरमन के समीप गिरे पलाश पेड़ को हटाया गया, आवागमन हुई बहाल। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पेड़ गिरा, उससे कुछ ही दूरी पर एक बारात गुजर रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.