बाराबंकी, मार्च 27 -- फतेहपुर। देवां शरीफ दरगाह से लौटी एक महिला फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्राम वजीरपुर, थाना हरगांव जिला सीतापुर निवासी जगरानी (50) गुरुवार को अपनी बहू फूलमती व उसके तीन बच्चों के साथ देवां शरीफ जियारत करने गई थी। वहां से शाम को फतेहपुर लौटी। वापस जाने के लिए सभी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इस प्लेटफार्म दो पर जाने के लिए जगरानी ओवरब्रिज की बजाय रेल लाइन पार करने लगी। इस बीच अचानक मालगाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में आकर उसकी वही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे जीआरपी के दिनेश प्रताप सिंह व सुदर्शन सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.