माल की आपूर्ति के नाम पर लाखों रुपये हड़पे
गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में माल सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आंध्र प्रदेश के एक व्यापारी ने गाजियाबाद की एक कंपनी के मालिक और उसके बेटे पर ऑर्डर लेने के बाद समय पर माल की आपूर्ति न करने और रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर नंदग्राम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर निवासी रामाकांत ने बताया कि वह अमृथा फर्टिलाइजर्स नाम से कारोबार करते हैं। उन्होंने 18 जुलाई 2025 को गाजियाबाद स्थित इंडियन गियर एंटरप्राइजेज कंपनी को कुल 14.37 लाख रुपये का ऑर्डर दिया था। आरोप है कि ऑर्डर फाइनल होने के दौरान कंपनी संचालक अफसर खान और उसके बेटे रहीस खान ने तय समय में पूरा सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.