औरैया, अप्रैल 7 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माल्हेपुर में सोमवार देर शाम शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। गांव निवासी प्रताप पुत्र गोरे लाल और मूलचंद्र पुत्र मुन्नीलाल ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि मूलचंद्र का पुत्र शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा, जिससे कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे।मारपीट में एक पक्ष के 45 वर्षीय प्रताप, उनकी पत्नी 35 वर्षीय स्नेहलता, 12 वर्षीय पुत्री कृष्णा और 16 वर्षीय सोम्या घायल हो गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.