बागेश्वर, मार्च 30 -- बैजनाथ वन रेंज के अंतर्गत मालदे गांव में गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। बीते दिन एक महिला का गुलदार से आमना-सामना हो गया, लेकिन उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई की। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाई के निर्देश पर वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा स्थापित कर दिया। इस दौरान वनरक्षक चंदन कुमार, भुवन सिंह तथा फायर वॉचर पूरन सिंह, सुरेश सिंह और जीवन सिंह मौजूद थे। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही गुलदार को सुरक्षित पकड़ लिया जाएगा। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत देने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.