बलिया, जुलाई 14 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शहर से सटे माल्देपुर से फेफना तक लगभग 12.5 किमी लम्बी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद हाल ही में प्रस्तावित मऊ-फेफना फोरलेन के माध्यम से मऊ और बलिया सीधे जुड़ जाएंगे। इससे आवागमन तेज, सुगम और सुरक्षित होगा। साथ ही व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक दिन पहले लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस जानकारी को साझा किया है। बत...