माल्देपुर में बनेगा 'इको पार्क' शहरी गुजारेंगे सुकून का पल
बलिया, अप्रैल 28 -- बलिया, संवाददाता। शहर से सटे माल्देपुर में वन विभाग अपने 16 बीघे में जमीन में 'इको पार्क' पार्क बनायेगा। विभाग की ओर से इस जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। पार्क का प्रस्ताव परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शासन को भेज दिया है, जिसकी स्वीकृति मिलने लगभग तय मानी जा रही है। पार्क के बन जाने से शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और शोर-शराबे के बीच सुकून का पल गुजार सकेंगे। वन विभाग इस परियोजना को धरातल पर उतारने को कमर कस ली है। माल्देपुर अभी तक पंचायत का हिस्सा है, लेकिन शहर से एकदम सटा होने से नगरपालिका में विलय होने की संभावना है। ऐसे में शहर से सटे 'इको पार्क' बनाने का उद्देश्य बड़े शहरों की तर्ज पर तृतीय श्रेणी के शहरी लोगों को प्राकृतिक वातावरण और मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराना है। पार्क में नौकायन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.