देवघर, सितम्बर 20 -- चितरा प्रतिनिधि। चितरा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ शनिवार को ईसीएल सिक्योरिटी विभाग, सीआईएसएफ एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। टीम ने मालोडीह गांव के समीप खेत किनारे छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा किया गया कोयला बरामद किया। कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान बरामद कोयले को जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर पर लोड कराया गया और सुरक्षित रूप से एसपी माइंस चितरा कोलियरी के गिरजा कोल डंप में जमा कराया गया। संयुक्त टीम ने मालोडीह के अलावा क्षेत्र के अन्य संभावित ठिकानों पर भी सघन जांच व छापेमारी अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला का कारोबार : रणधीर बताते चलें कि गत शुक्रवार को पूर्व मंत्री रण...