पटना, जनवरी 23 -- भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि 25 जनवरी को संविधान संकल्प- मताधिकार रक्षा दिवस मनाएगी। शुक्रवार को उन्होंने विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि देश में एसआईआर के तहत करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से मनमाने ढंग से काटे जा रहे हैं। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। ऐसे समय में चुनाव आयोग द्वारा 25 जनवरी को 'मतदाता अधिकार दिवस' मनाने का आह्वान किया जाना जले पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने बताया कि मतदाता अधिकार दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...