माले ने मांझी परिवारों के स्थायी पुनर्वास को प्रदर्शन किया
पटना, जून 8 -- भाकपा माले की पटना महानगर इकाई ने लोहानीपुर राजपूताना की सरस्वती लेन स्थित भूखंड पर बुद्ध मूर्ति के विस्थापित मांझी समुदाय के परिवारों को बहुमंजिला मकान बनाकर आवंटित करने की मांग की। साथ ही सोमवार को इसके समर्थन में प्रदर्शन किया। बुद्धमूर्ति के पास प्रदर्शन के बाद आयोजित प्रतिवाद सभा का नेतृत्व भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह पटना महानगर सचिव जितेंद्र कुमार ने किया। मौके पर उन्होंने बुद्ध मूर्ति के गरीबों को स्थायी पुनर्वास, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। प्रतिवाद सभा को विधान परिषद सदस्य शशि यादव, केंद्रीय कमेटी सदस्य सरोज चौबे, राज्य कमेटी सदस्य सह ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- माले ने मांझी परिवारों के स्थायी पुनर्वास को प्रदर्शन किया यह भी पढ़ें- पर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.