आरा, सितम्बर 15 -- आरा। भाकपा माले जिला सचिव अभ्युदय ने मंगलवार को जिला प्रशासन पर बाढ़ राहत के नाम पर लूट-खसोट का आरोप लगाया है। साथ ही बाढ़ राहत संग्रह अभियान में सहयोग करने की अपील की। 19 सितंबर तक बाढ़ राहत संग्रह अभियान चलेगा। सरकारी राहत एवं बचाव कार्य को जरूरत के मुकाबले नाकाफी बताया। राहत वितरण के नाम पर कई जगहों से अनियमितता, भेदभाव और प्रशासनिक लापरवाही की शिकायतें सामने आ रही हैं। - यह भी पढ़ें- इंनौस और माले ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...