माले ने चलाया डब्बा सहयोग अभियान
धनबाद, मई 31 -- मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) के संस्थापक व मार्क्सवादी चिंतक एके राय की प्रतिमा अनावरण को लेकर शनिवार को भाकपा माले सिंदरी कमेटी ने शहरपुरा बाजार में डब्बा सहयोग अभियान चलाया। भाकपा माले के नगर सचिव राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहरपुरा बाजार से जयहिंद मोड़ तक जुलूस निकालकर आम लोगों और दुकानदारों से सहयोग मांगा। विदित हो कि पीडीआईएल गेट के समीप एके राय की मूर्ति का अनावरण होना है। इस अभियान में मुख्य रूप से सहदेव सिंह, बिरंची महतो, अमर सिंह, पुरन सिंह, विमल रवानी, राजू पांडेय, बाबू राजा और जितेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.