धनबाद, अप्रैल 23 -- लेनिन जयंती के अवसर पर बुधवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन का 57वां स्थापना दिवस पुराना बाजार टेंपल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया गया। मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मुक्ति आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि लेनिन का जन्मदिन और पार्टी का स्थापना दिवस एक ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि भाकपा माले का उद्भव किसान आंदोलनों से हुआ और यह आज मजदूरों व किसानों की संयुक्त आवाज बन चुकी है। यह भी पढ़ें- स्थापना दिवस पर पार्टी का विस्तार करने का निर्णय इस एकता को और संघर्ष को और तेज करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.