गिरडीह, जून 17 -- सरिया, प्रतिनिधि। झामुमो बगोदर विधानसभा नेता त्रिभुवन मंडल ने भाकपा माले नेता सीताराम सिंह पर सरिया में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि खुद को किसानों के हितकर कहनेवाले इस नेता को माले ने सरिया का प्रभारी न बनाकर अराजकता प्रभारी बना दिया है। दूसरे को जमीन माफिया बतानेवाले सीताराम सिंह पूरे बिरनी को चट कर सरिया को अपना मुद्रा मोचन का केंद्र बनाना चाहते हैं जिसे सरिया में झामुमो नहीं चलने देगा। ऐसे लोग जिनके साथ मिलकर दूसरे को माफिया बताते हैं वैसे लोग खुद पत्थर एवं जमीन माफिया हैं। यह भी पढ़ें- पोटका में विकास कार्यों में आदिवासी समाज की भागीदारी की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन त्रिभुवन ने पूर्व विधायक से अपील की है कि वे इन जैसे लोगों को त...