माले नेता नंदकिशोर प्रसाद का निधन,
रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता, बिहार के पूर्व राज्य सचिव और केंद्रीय कमिटी सदस्य कामरेड नंदकिशोर प्रसाद उर्फ जमुना जी नहीं रहे। उनका 79 वर्ष की आयु में पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया। इस निधन पर रामगढ़ स्थित भाकपा-माले कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नेताओं ने कहा कि उनका पूरा जीवन लाल झंडे और जनता के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।वे भोजपुर जिले में शुरुआती दौर से ही मजदूरों, किसानों, दलितों और शोषितों के अधिकारों के संघर्ष के एक मजबूत स्तंभ थे। इस निधन को बिहार के वामपंथी आंदोलन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया है।श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सरयू बेदिया, देवानन्द गोप, जावेद अंसारी, लाल मोहन करमाली, सरदार निकू सिंह, कपिल यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.