आरा, अप्रैल 5 -- आरा। भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम शाहपुर के बनाही, दुबवल ओर बनकट के बधार में आग लगने से किसानों की फसल क्षति का जायजा लिया। इस दौरान फसल क्षति का मुआवना देने की मांग प्रशासन से की। किसानों ने बताया करीब दो सौ से अधिक किसानों के करीब छह सौ बीघे से अधिक की फसल क्षति हुई है। फसल क्षति के अलावा दो मोटर पंप बोरिंग और दो-तीन ट्रांसफार्मर और कई पेड़ भी जल गए हैं। किसानों ने बताया कि खेत में प्रति बीघा 14 क्विंटल गेहूं निकलता है। अभी जो सरकार ने रेट तय किया है, उस हिसाब से मुआवजा दिया जाए और पशुओं को खाने के लिए चारा का भी उपलब्ध कराया जाए। हर प्रखंड मुख्यालय पर दो-दो अग्निशामक गाड़ी की व्यवस्था करने, सभी जले हुए बोरिंग, बिजली ट्रांसफमर बदलने की मांग की। कहा कि पीड़ित किसानों को तत्काल दो...