आरा, मार्च 7 -- सहार में माले का 15वां प्रखंड सम्मेलन सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड भाकपा माले का 15वां प्रखंड सम्मेलन शुक्रवार को सहार स्थित प्रेम सुंदरी उर्फ राजमती मंच के रामकिशोर राय के प्रांगण में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धनाथ राम की ओर से झंडोत्तोलन से किया गया। इसके बाद रामनरेश राम की प्रतिमा पर पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्मेलन में भारतीय क्रांति के शहीदों की बेदी पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत रामकिशोर राय, राजमती, रामनाथ सिंह, तिलेश्वरी देवी सहित अन्य को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन के संचालन के लिए तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल का गठन किया गया, जिसमें मदन सिंह, सुनीता कुमारी और अजित पासवान शामिल थे। अध्यक्षता मदन सिंह ने की, जबकि संचालन अजित पासवान ने किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.