माले के वरिष्ठ कार्यकर्ता का निधन
औरंगाबाद, अगस्त 25 -- सांसद राजाराम सिंह ने दी श्रद्धांजलि दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर भाकपा माले के कार्यकर्ता एवं बेलाढ़ी गांव निवासी लखन राम का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर काराकाट सांसद सह भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य राजाराम सिंह गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि लखन राम 1980 के दशक से ही पार्टी से जुड़े रहे और जीवन भर गरीबों, मजदूरों एवं किसानों के हक-अधिकार की लड़ाई में सक्रिय रहे। माले नगर सचिव सह निर्माण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष बिरजू चौधरी, हसपुरा प्रखंड सचिव कामता प्रसाद यादव, काराकाट सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सह जिला कमेटी सदस्य राजकुमार भगत, निजी सचिव नरेंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.