आरा, मार्च 8 -- -जगदीशपुर में माले के 12वें प्रखंड सम्मेलन में 19 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन ​जगदीशपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जगदीशपुर के टाउन हॉल में भाकपा माले का 12वां प्रखंड सम्मेलन जोश-खरोश के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत वरिष्ठ नेता ललन राम ने झंडोत्तोलन कर की। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 19 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया, जिसकी कमान सचिव के रूप में कमलेश यादव को सौंपी गई। ऐपवा जिला सचिव इंदु सिंह ने कहा कि महिला दिवस संघर्षों का प्रतीक है। हालिया विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के बावजूद जीविका दीदियों और गरीब महिलाओं को 10-10 हजार रुपये का प्रलोभन देकर वोट प्रभावित किया गया। महिलाओं के हक की बात करने वाली सरकार वास्तव में उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का सौदा कर रही है। मुख्य अतिथि और जिला सचिव ...