बक्सर, मार्च 21 -- प्रक्रियां माले का 11 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन 30-31 मार्च को बक्सर में होगा जिला सम्मेलन में प्रतिनिधि चयन हेतु संगठन ने शुरू की चुनाव की प्रक्रियां फोटो संख्या- 12, कैप्सन- शनिवार को डुमरांव के पार्टी कार्यालय में जिला सम्मेलन की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता। बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। भाकपा-माले का 11 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन 30-31 मार्च को शहर के एक सभागार में आयोजित होगा। जिला सम्मेलन में प्रतिनिधियों के चयन के लिए भाकपा-माले के जिला सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी नवीन कुमार ने अधिसूचना जारी कर दिया है। नामांकन व चुनाव की प्रक्रिया पार्टी के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर सम्पन्न होगी। पार्टी के अनुसार नामांकन 22 मार्च को चार बजे तक होगा। पार्टी के प्रखंड एरिया, पंचायत, लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव निर्वाचक मंडल (वोटर स...