आरा, मार्च 18 -- आरा, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले का 14वां दोदिवसीय जिला सम्मेलन शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर 2023-24 मार्च को नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित होगा। जिला सम्मेलन प्रतिनिधि चयन के लिए 525 पार्टी सदस्यों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। स्क्रूटिनी और नाम वापसी में सभी प्रत्याशियों का नाम वैध पाया गया है। जिला कमेटी की ओर से 477 संख्या प्रतिनिधि तय है। मतदान निर्वाचक मंडल में प्रखंड, एरिया, पंचायत और लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव होंगे। यही चुनाव मतदाता भी होंगे। नामांकन के लिए प्रस्ताव निर्वाचक मंडल (मतदाता सूची) के दो सदस्य होना अनिवार्य है। यह जानकारी भाकपा माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.