गिरडीह, जनवरी 5 -- देवरी। देवरी प्रखंड भाकपा माले के बुतुरुवाटांड़ एवं कुशवर ब्रांच कमेटी के सदस्यों की रविवार को कुशवर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार उपस्थित सदस्यों को सदस्यता नवीकरण एवं नए सदस्यता भर्ती अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता जवाहर यादव ने की। सदस्यों ने पार्टी के केन्द्रीय कमेटी द्वारा जारी संकल्प पत्र का पाठ करने के उपरांत बैठक का शुभारंभ किया। जहां लोकल कमेटी के सचिव टेकनारायण यादव ने 16 जनवरी को पूर्व विधायक महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को सफल बनाने, सदस्यता नवीकरण, नई सदस्यता भर्ती एवं कोष संग्रह अभियान सहित अन्य संगठनात्मक मुद्दों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव ने निजीकरण और पूंजीवादी व्यवस्था के दौर में शहीद जननायक महेंद्र सिंह तथा भाकपा माले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.