धनबाद, मार्च 6 -- निरसा। भाकपा माले पार्टी सदस्यता व सांगठनिक विस्तार को लेकर निरसा विधान सभा स्तरीय जिला कमेटी सदस्यों के विस्तारित शुक्रवार को निरसा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पोलित ब्यूरो सदस्य सह धनबाद लोक सभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद उपस्थित थे। संचालन आगम राम ने किया। बैठक में निर्णय लिए गए कि पार्टी सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यता टार्गेट को पूरा करते हुए मार्च के अंत तक शाखा व लोकल कमेटी की गठन की गारंटी करनी है। केन्द्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के तहत मनरेगा कानून में फेरबदल के विरोध में 18 मार्च को रांची राज्य भवन मार्च में निरसा से हजारों लोगो की भागीदारी करनी है। चिरकुण्डा नगर परिषद चुनाव में पार्टी समर्थित चेयरमैन उम्मीदवार व वार्डों को मिले वोट के लिए चिरकुण्डा वासियों को बधाई दी गई।चुनाव के पूर्व परिषद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.