आरा, फरवरी 24 -- पीरो, संवाद सूत्र। भाकपा माले की नगर परिषद कमेटी का चौथा सम्मेलन सम्भल टोला में हुआ। सर्वसम्मति से रामानुज को सचिव चुन लिया गया। नवनिर्वाचित सचिव रामानुज के नेतृत्व में 13 सदस्यीय नगर कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन से पहले झंडोत्तोलन सावरु यादव ने किया। सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चन्द्रदीप सिंह ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मजबूत कमेटियों को खड़ा कर बुलडोजर राज के खिलाफ संघर्ष करना होगा। सम्मेलन के पर्यवेक्षक रामबाबू चंद्रवंशी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार और भाजपा की अफसरशाही के विरुद्ध संघर्ष तेज करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.