आरा, फरवरी 26 -- पीरो, संवाद सूत्र भाकपा माले की अगिआंव बाजार कमेटी का पंचायत सम्मेलन गुरुवार को फागू सिंह पुस्तकालय के सभागार में हुआ। सम्मेलन शुरू होने के साथ झंडोत्तोलन कपिलमुनि पासवान ने किया। शहिदों की वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर उद्घाटन पूर्व विधायक चन्द्रदीप सिंह ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश्वर राम की देखरेख में अगले सत्र के लिए 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया और रामबाबू चन्द्रवंशी सर्व सम्मति से पंचायत सचिव चुन लिए गए। अध्यक्ष मंडल में रामबचन सिंह, संजय सिंह और सुनीता देवी ने मनसौदा दस्तावेज को सर्वसम्मति से पारित कर लिया।सम्मेलन में प्रखंड कमेटी सदस्य रामानुज, श्री भगवान राम, हरे राम राम,मुकेश देव, राम जी साह,लाल बाबू सिंह, राहुल पासवान,राजू पासवान, मनोज राम, ताहिर हुसैन, बैजनाथ सेठ,सुरेश सेठ, कुणाल सिंह, जयराम सिंह और अजित ...